फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balbir Singh Senior got Life Time Achievement Award

इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स: बलबीर सीनियर को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Tue, 05 Dec 2017 01:56 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
Balbir Singh Senior got Life Time Achievement Award
बलबीर सिंह सीनियर - फोटो : File Photo
पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया। उन्हें मुंबई में 11 नवंबर को ‘इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स’ की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान देश की नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे।
विज्ञापन


विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और आमिर खान जैसी शख्सियत भी शामिल रहीं। हॉकी में अद्भुत योगदान के लिए बलबीर सिंह सीनियर को यह अवार्ड देश केदो लीजेंड खिलाड़ियों पीटी ऊषा और गोपीचंद पुलेला के हाथाें दिया गया। ‘इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स’ फाउंडेशन को भारतीय कप्तान विराट कोहली, उद्योगपति संजीव गोयनका ने इसी साल सितंबर में दिल्ली में लांच किया था। फाउंडेशन का यह पहला अवार्ड समारोह था।
विज्ञापन


विराट कोहली, अनुष्का, आमिर खान भी रहे मौजूद
बलबीर सीनियर ने भारत को तीन ओलंपिक खेलाें में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ‘इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स’ में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की श्रेणी की ज्यूरी में बैडमिंटन स्टार रहे गोपीचंद पुलेला और उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी ऊषा शामिल रहे। इनके बलबीर सिंह सीनियर का नाम लेते ही अवार्ड समारोह में उपस्थित विराट कोहली, अनुष्का, आमिर खान ने खड़े होकर तालियां बजा उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


94 साल के हुए सीनियर
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के बाद बलबीर सिंह सीनियर ने बताया कि उनकी उम्र का यह 94वां साल है। तमाम उम्र हॉकी को दिए हैं, आज जो सम्मान मिला है, इसमें पूरे परिवार का योगदान रहा। परिवार ने हॉकी के साथ-साथ मेरा भी साथ दिया, जोकि आज भी जारी है। खुशी है कि  आज के युवाहॉकी को बुलंदियाें पर पहुंचाने में अहम योगदान दे रहे हैं। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed