{"_id":"5dc9cbd88ebc3e5b683cf25b","slug":"balbir-singh-s-son-come-from-canada-for-take-care-of-father-chandigarh-news-pkl3565517114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत में हुआ सुधार, हाल जानने कनाडा से आए दोनों बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत में हुआ सुधार, हाल जानने कनाडा से आए दोनों बेटे
Tue, 12 Nov 2019 10:56 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी लीजेेंड बलबीर सिंह सीनियर इन दिनों मोहाली के अस्पताल फोर्टिस में भर्ती हैं। उन्हें निमोनिया की शिकायत है। सोमवार को उनकी बेटी सुशबीर कौर ने बताया उनके पिता की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है और उनका नाती कबीर अस्पताल में उनकी सेवा में लगा हुआ है।
बलबीर सिंह सीनियर को दिवाली से कुछ दिन पहले भी मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार के बाद उन्हें दिवाली से एक दिन पहले सेक्टर 36 स्थित घर पर लाया गया। लेकिन अचानक फिर से तबीयत खराब होने केबाद उन्हें दिवाली से एक दिन बाद फिर मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
बलबीर सिंह के तीन बेटे हैं जोकि कनाडा में रहते हैं। पिता की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद दो बेटे कंवलबीर सिंह और गुरवीर सिंह कनाडा से सेक्टर 36 स्थित बलबीर सिंह के निवास पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी बहन सुशबीर कौर से मुलाकात की। डॉक्टरों से भी पिता की मेडिकल रिपोर्ट पर चर्चा की।
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर को बलबीर सिंह सीनियर को निमोनिया और कार्डियक फेल्योर की शिकायत पर एडमिट कराया गया था। करीब डेढ़ महीने तक वे वेंटिलेटर पर रहे। पीजीआई में 31 दिसंबर को उन्होंने अपना 95वां जन्मदिन मनाया और उस दौरान उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा था कि मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं। पर क्या करूं मैं, हौसले मेरे भी तो जिद्दी हैं। यहां पर 108 दिन भर्ती रहने के बाद वह स्वस्थ होकर वापस घर पहुंचे थे।