फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajwa alleges that AAP MLAs have amassed assets worth crores of rupees, and that the Congress government will order an investigation.

Chandigarh News: बाजवा का आरोप, आप विधायकों ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, कांग्रेस सरकार में कराएंगे जांच

Wed, 21 Jan 2026 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Bajwa alleges that AAP MLAs have amassed assets worth crores of rupees, and that the Congress government will order an investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी की अंतिम अरदास में शामिल होने जगरांव पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता राजेशइंदर सिंह सिद्धू के निवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने आरोप लगाया कि आप के कई विधायक और नेता सत्ता में आने के बाद कानूनी और गैर-कानूनी तरीकों से करोड़ों की संपत्ति और कारोबार खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
बाजवा ने जगरांव की विधायक सर्वजीत कौर मानूके पर एक एनआरआई के घर पर कथित कब्जे का मामला उठाते हुए कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों की भी जांच जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कई विधायक जो पहले साधारण हालात में रहते थे, आज एकड़ में फैली कोठियों और बड़े कारोबार के मालिक बन चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए बाजवा ने कहा कि आम आदमी के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने जनता की उम्मीदों के उलट काम किया है।
विज्ञापन


नशा पहले से ज्यादा फैल चुका
नशे के मुद्दे पर बाजवा ने कहा कि सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं और नशा पहले से ज्यादा फैल चुका है। महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने जैसे वादे भी पूरे नहीं किए गए। कार्यक्रम के दौरान जगरांव कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आई, जब कथित रूप से निष्कासित नेता रैली में मंच पर नजर आया, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article