फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bains brothers made news political party named lLok Insaaf Party

सिद्धू को बैंस ब्रदर्स ने दिया झटका, बनाई लोक इंसाफ पार्टी

Sat, 29 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bains brothers made news political party named lLok Insaaf Party
बैंस बंधु - फोटो : File Photo
पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू के कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के साथ जाने को लेकर जारी असमंजस के बीच लुधियाना के बैंस ब्रदर्स ने लोक इंसाफ पार्टी बना ली है। लुधियाना साउथ से आजाद विधायक बलविंदर बैंस ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए तीन-चार माह पहले चुनाव आयोग में अप्लाई किया था। यह आवेदन आवाज-ए-पंजाब फ्रंट बनने से काफी पहले का है। एक पब्लिक नोटिस जारी कर इस पर लोगों के एतराज लिए जा रहे हैं, प्रक्रिया आखिरी स्टेज पर है। बैंस खुद इस पार्टी के चेयरमैन हैं, जबकि, उनके छोटे भाई और आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इसके प्रधान होंगे। बैंस ने कहा कि जल्द ही पार्टी का पूरा ढांचा खड़ा कर दिया जाएगा, जिसमें पार्षद भी होंगे। उन्होंने कहा कि आवाज-ए-पंजाब किसके साथ जाएगा, इस पर फैसला दिवाली के बाद हो जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से बातचीत जारी है। साथ ही यह भी कहा कि आप के साथ कभी बातचीत खत्म नहीं हुई थी। बैंस ने यहां तक कहा कि नवजोत सिद्धू ने कभी भी आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा। जबकि, चंडीगढ़ में आवाज-ए-पंजाब फ्रंट का एलान करते हुए सिद्धू ने केजरीवाल और आप पर काफी तीखे वार किए थे। जब उनसे पूछा गया कि गठबंधन को लेकर काफी देर होने से वोटर निराश हो सकते हैं, तो बैंस ने कहा कि लोग उनके साथ हैं और एक अच्छे नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने फिर फ्रंट के दावों को नकारा। कांग्रेस की पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी ने कहा कि अगर नवजोत सिद्धू बिना शर्त आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब के राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत के दावों को भी खारिज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed