फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bail petition cancelled of aam admi party mla naresh yadav in holy book discourtesy case

‘आप’ विधायक नरेश यादव को नहीं मिली राहत, अभी जेल में रहेंगे

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(संगरूर) Updated Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
bail petition cancelled of aam admi party mla naresh yadav in holy book discourtesy case
आप विधायक अमानतुल्लाह खान और नरेश यादव - फोटो : PTI
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा। उनकी रेगुलर बेल की अर्जी लेकर चंडीगढ़ से मालेरकोटला पहुंची वरिष्ठ वकीलों की टीम की सभी दलीलों को खारिज करते हुए यहां की सिविल कोर्ट ने विधायक नरेश यादव की जमानत नामंजूर कर दी।
विज्ञापन


सरकारी वकील अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रीती सुखेजा एडिशनल सिविल जज की अदालत ने अपनी टिप्पणी में विधायक पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए जमानत याचिका खारिज की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व जमानत बहस में शामिल हुए शिकायतकर्ता के वकील परवेज अख्तर ने कोर्ट से आग्रह किया कि बेअदबी से मुस्लिम समाज की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है इसलिए विधायक को जमानत न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक नरेश यादव के चंडीगढ़ से पहुंचे एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि वे अब जिला संगरूर की सेशन कोर्ट में फिर जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed