बादल की 'लव स्टोरी' के आगे भाजपा बेबस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इनेलो के साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रेम के आगे भाजपा का प्रदेश नेतृत्व बेबस दिख रहा है। हरियाणा भाजपा के नेता इसका विरोध भी कर चुके हैं लेकिन केंद्र इस बारे में कोई ठोस रणनीति नहीं बना पा रहा है। इसे इनेलो के साथ बादल का प्रेम कहेंगे या भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में बादल की पैठ की उनके इस कदम पर केंद्रीय नेतृत्व को कोई अड़चन नहीं है।
हजकां भाजपा के गठबंधन के दौर में कुलदीप बिश्नोई यह कह कर थक गए कि पिता-पुत्र प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के चुनाव प्रचार से उनके चुनाव पर असर पड़ रहा है। कुलदीप ने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा लेकिन बादल हिसार में आकर घोषणा कर गए कि जनता दुष्यंत को जितवाए, वे दुष्यंत को मंत्री बनवाएंगे।
बादल हरियाणा में हमारा साथ देंगे
हरियाणा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी इस प्रेम के आगे बेबस दिख रहे हैं। उनका कहना है कि अकालियों के साथ भाजपा का गठबंधन पंजाब और केंद्र में है, हरियाणा में नहीं। लिहाजा हम अपेक्षा करते हैं कि बादल हरियाणा में हमारा साथ देंगे।
हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर भी इस बात से सहमत हैं कि बादल को चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा नहीं आना चाहिए। हमने केंद्र को इस बारे में स्पष्ट बता दिया है, पहले भी इस तरह की बाते हम केंद्र के समक्ष रखते रहे हैं। लेकिन खट्टर इस बात से सहमत नहीं हैं कि हरियाणा में बादल के आने से चुनाव प्रभावित होगा।