फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bad news, panchkula resident, low presure water, panchkula water, panchkula

बुरी खबर: पंचकूला वासियों को नहीं मिलेगी लो प्रेशर की समस्या से निजात

Thu, 21 Apr 2016 04:01 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला।
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Thu, 21 Apr 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
bad news, panchkula resident, low presure water, panchkula water, panchkula
आरओ का पानी
शहर की ग्रीन बेल्ट को टर्शरी वाटर कब मिलेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है। ग्रीन बेल्ट और पार्कों में पानी देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन पानी की सप्लाई देने के लिए हुडा के पास बिजली के मीटर नहीं है। पिछले दो माह से हुडा मुलाजिम पानी की सप्लाई के लिए बड़ी मोटर के लिए मीटर लगवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक विभाग ने मीटर नहीं लगाया है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हुडा जब तक अप्लाई नहीं करेगा तब तक मीटर कैसे लगा सकते हैं। हुडा अधिकारियों का कहना है कि दो माह बाद भी मीटर नहीं लगा है। यही कारण है कि पंचकूला के लोगों को लो प्रेशर पानी की समस्या से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। दूसरा यह भी कारण है कि टर्शरी वाटर की कमी से ग्रीन बेल्ट में फ्रेश वाटर की सप्लाई ही दी जा रही है, जिससे लोगों के घरों तक पानी लो प्रेशर में पहुंच रहा है। चंडीगढ़ की तर्ज पर ग्रीन बेल्ट में पानी की सप्लाई देने के लिए हुडा ने पंचकूला सेक्टर 20 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है। प्लांट से टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जानी है। 
विज्ञापन

 
मीटर न लगने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है बंद 
27 किलो वाट के तीन बिजली मीटर न लगने से करोड़ों की लागत से तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा है। हुडा मुलाजिम पिछले दो माह से बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हरियाणा उत्तर बिजली वितरण निगम हुडा को मीटर मुहैया नहीं करवा रहा है। हुडा मुलाजिमों को बिजली विभाग की ओर से दलील दी जा रही है कि फाइल पास होने के लिए भेज दी गई है।   
विज्ञापन


तीन जगह लगेगी मोटर 
पार्कों में देने के लिए हुडा को पांच मीटर की डिमांड है। फिलहाल हुडा मुलाजिम तीन मीटर की मांग कर रहे हैं। इसमें एक मीटर सेक्टर-5, दूसरा सेक्टर-3 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, तीसरा माजरी चौक के पास लगाया जाना है। इन्हीं तीनों मीटरों से ग्रीन बेल्ट और पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई देने की योजना है। इसके बाद दो मीटर और हुडा बिजली विभाग से अप्रूवल के लिए भेजेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टरों में लो प्रेशर पानी की सबसे ज्यादा समस्या

bad news, panchkula resident, low presure water, panchkula water, panchkula
जल संकट - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो गर्मी के दिनों में 80 प्रतिशत घरों में लो प्रेशर पानी की समस्या रहती है। लेकिन शहर के करीब छह सेक्टर ऐसे हैं, जिनमें गर्मी के दिनों में लो प्रेशर पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। 11, 15, 16, 9, 10, 11, 12ए, 25, 26, 27 सेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टरों में बने बड़े और छोटे करीब दो सौ पार्कों में सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जाएगी। 
   
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पाइप लाइन पर खर्च 
सीवरेज ट्रीटमेंट के कंस्ट्रक्शन में 16 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसके अलावा शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पानी की सप्लाई के लिए डाले गए पाइप लाइन पर करीब 23 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। 

कोट्स
हुडा पार्कों में पानी देने के लिए तैयार है। पिछले दो माह से बिजली मीटर के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक विभाग की ओर से बिजली मीटर लगाने की अप्रूवल नहीं मिली है। 
- गुरनाम, जेई हुडा।

कोट्स
हुडा ने बिजली मीटर लगाने के लिए अप्लाई हीं नहीं किया है। बिना अप्लाई किए कैसे मीटर को अप्रूवल दे सकते हैं। 
- जीएस रंगा, एक्सईएन हरियाणा उत्तर बिजली वितरण निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed