ऐसा करेंगे तो नहीं सताएगा आपको पीठ दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स एलीट इंस्टीट्यूट ऑफ आर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ. मनुज वधवा के अनुसार पीठ दर्द प्रायः विटामिन डी की कमी से होती है। विटामिन डी का स्तर सही ना होने पर इस तरह का निरंतर दर्द शुरू हो सकता है और इसका मुख्य कारण हड्डियों की सतह का नरम होना है। इसे मेडिकल भाषा में ऑस्टियोमेलेसिया कहा जाता है और इसी से दर्द होता है। डॉ. मनुज वधवा ने यह बात मैक्स सुपर स्पेशलिएलिटी मोहाली की ओर से सेक्टर -49 स्थित पुष्पक कांप्लेक्स में पीठ दर्द का प्रबंधन कैसे करें विषय पर हेल्थ टॉक आयोजित की गई। इसमें 300 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
नौकरी में काम का दबाव देता है दर्द
सिरदर्द के बाद ये दूसरी सबसे ऐसी सामान्य मेडिकल शिकायत है और जुकाम के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ती है। मनोवैज्ञानिक कारणों का भी योगदान रहता है जैसे कि नौकरी से संतुष्टि ना होना और काम का अधिक दबाव भी पीठ दर्द को बढ़ा सकता है।
मोटापा और पीठ दर्द में भी है रिश्ता
डॉ. वधवा ने बताया कि मोटापा व शारीरिक तौर पर सक्रिय ना होना और पौष्टिक खुराक की कमी से भी पीठ दर्द अधिक होता है। इसके अलावा गलत मुद्रा में लंबे समय तक बैठना भी दर्द को बढ़ावा दे सकता है। करीब 80 प्रतिशत लोगों को कभी ना कभी पीठदर्द की शिकायत होती है। सिरदर्द के बाद ये दूसरी सबसे ऐसी सामान्य मेडिकल शिकायत है।
पीठ दर्द में राहत चाहिए तो इसे अपनाएं
डॉ. वाधवा ने कहा कि करीब 3 माह तक विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से मरीजों में 95 प्रतिशत तक सुधार देखा गया है। अतिरिक्त विटामिन डी को अक्सर सभी लोग सर्दियों के महीनों में खाने पर विचार करते हैं, विशेषकर वे जिनके पीठ में खिंचाव और दर्द होता है। अधिकांश बच्चे और बालिगों को प्रतिदिन 1000 आईयू की जरूरत होती है और तेज पीठ दर्द से परेशान लोगों को 2000 आईयू या इससे अधिक सप्लीमेंट विटामिन डी लेने से लाभ मिलेगा।
पीठ दर्द दूर करने के लिए कुछ अहम उपाय
- धूप में जरूर कुछ देर बैठे
- विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
- योगा और पीठ को मजबूत बनाने वाले व्यायाम जरूर करें।
- ठीक मुद्रा में बैठक कर काम करने से भी राहत मिलती है।
- जब काफी देर तक बैठना हो तो कुछ समय अंतराल बाद जरूर उठे।