{"_id":"57244ece4f1c1bc73ea91dde","slug":"baba-ramdev-controvertional-statement-investigation-report-sadbhawna-sammelan-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के विवादित बयान मामले में आज रिपोर्ट पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के विवादित बयान मामले में आज रिपोर्ट पेश करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 02 May 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
रामदेव
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भावना सम्मेलन में मंच से बाबा रामदेव के विवादित बयान देने के मामले में पुलिस शनिवार को कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई हो सके। जांच रिपोर्ट को पढ़ने के बाद कोर्ट फैसला देगी कि केस दर्ज किया जाए या नहीं। एसपी की तरफ से कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मामले में केस दर्ज करने की मांग करने वाले सभी शिकायत करने वालों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस कोर्ट में बाबा रामदेव द्वारा दिये गए भाषण की सीडी भी पेश करेगी। हालांकि रिपोर्ट के अधिकतर पहलुओं पर पुलिस ने खुले तौर पर कुछ नहीं बताया है। दूसरी तरफ शिकायत कर्ता पक्ष की ओर से कोर्ट में हैदराबाद में दर्ज बाबा रामदेव के खिलाफ केस की कॉपी पेश की जाएगी। इसी आधार पर रोहतक में भी केस दर्ज करने की मांग की जाएगी।
बता दें कि रोहतक की अनाज मंडी में हुए सद्भावना सम्मेलन में योग गुरु बाबा रामदेव ने मंच से विवादित बयान दिया था। बाबा ने कहा था कि अगर कानून नहीं होता तो भारत माता की जय नहीं बोलने वाले एक नहीं, बल्कि लाखों के सिर कलम कर देते। मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो वह कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने एसपी शशांक आनंद से मामले की जांच करके रिपोर्ट मांगी और 30 अप्रैल तक उसे कोर्ट में पेश करने के लिए कहा था। मामले की जांच में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री को नोटिस जारी करके बुलाया गया था। उनके अलावा भी अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।