फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ayushman still has to spend money for treatment in his pocket

Chandigarh News: जेब में आयुष्मान फिर भी इलाज के लिए खर्च करने पड़ रहे पैसे

Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ayushman still has to spend money for treatment in his pocket
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में भर्ती पंजाब के मानसा जिला निवासी एक मरीज काे आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। कारण, उस मरीज के कार्ड का उसकी शादी से पहले का बना होना है। ऐसे में उसके पति का नाम न आने पर उसके कार्ड को गलत ठहराकर उसे योजना से वंचित रखा गया है। मरीज के परिजन परेशान हैं क्योंकि उनकी जेब में कार्ड होने के बावजूद वे हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फर्जीवाड़े की आशंका के कारण उसे योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। पंजाब निवासी गुरप्रीत कौर 13 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है। उसे कुछ दिनों तक आईसीयू में भर्ती रखने के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर दोबारा आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। गुरप्रीत के पति हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे किसान है। उनका राशन कार्ड नहीं बनता। उन्हें फार्म जे जारी किया जाता है लेकिन अस्पताल प्रशासन उसे नहीं मान रहा। जिस राशन कार्ड पर पत्नी का नाम है, वह उसके मायके का है। ऐसे में उसे योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इलाज पर अब तक 30 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed