फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avinash Rai Khanna wrote a letter to PM Modi

पीएम मोदी से मांग, स्कूल-कालेजों में लगे अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों की तस्वीरें

Thu, 14 Dec 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Avinash Rai Khanna wrote a letter to PM Modi
अविनाश राय खन्ना ने पीएम को पत्र लिखकर उठाई मांग - फोटो : File Photo
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने मांग की है कि अर्द्धसैनिक बलों के शहीद सैनिकों की तस्वीरें उन स्कूलों में लगाई जाएं, जहां उन्होंने पढ़ाई मुकम्मल की थी। इस मांग संबंधी एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा गया है। 
विज्ञापन


पत्र में खन्ना ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों से संबंधित ऐसे शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है। खन्ना ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के यह शहीद सैनिक देश में अमन-शांति कायम रखने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं, पर इन्हें ना तो कभी याद किया जाता है और ना ही इनकी शहादत की जानकारी किसी को हासिल होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन शहीदों को बनता सममान मिलना चाहिए, ताकि नौजवानों में भी इनके प्रति सम्मान के साथ देश प्रेम का जज्बा पैदा हो। उन्होंने मांग की कि इस संबंध में सभी राज्य सरकारों को हिदायत जारी की जाए और इस कार्य को पहल के आधार पर किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed