फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Automated driving test track is an effort to benefit private companies: Soi

ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक में निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास: सोई

Sat, 13 Sep 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Automated driving test track is an effort to benefit private companies: Soi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर करप्शन फ्री इंडिया (एससीएफआई) के चेयरमैन डॉ. कमल सोई ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की तरफ से हाल ही में जारी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (एडीटीटी) का नया टेंडर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी जांच करवाने की जरूरत है। डॉ. सोई ने अप्रैल 2025 की उस कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूरे राज्य के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी कार्यालयों और ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर छापेमारी कर लाइसेंस के लिए रिश्वत के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मोहाली में ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तकनीक लाने में जानबूझकर देरी की थी। मोहाली टेस्टिंग ट्रैक पर 10,000 से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनके नतीजे चौंकाने वाले हैं। मोहाली के टेस्ट में केवल 40% पासिंग रेट दर्ज हुआ है जबकि पंजाब के अन्य हिस्सों में यह दर 99% है। यह गंभीर चिंता का विषय है। इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed