{"_id":"6158b6cb8ebc3e298800e26a","slug":"auto-driver-taking-pgi-instead-of-sector-23-girl-jumped-from-auto-chandigarh-news-pkl4287973175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-23 की जगह पीजीआई की तरफ ले जाने लगा ऑटो चालक, लड़की ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-23 की जगह पीजीआई की तरफ ले जाने लगा ऑटो चालक, लड़की ने कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के कॉलेज से सेक्टर-23 स्थित घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई 18 वर्षीय छात्रा को चालक और एक महिला जबरदस्ती दूसरे रास्ते पर ले जाने लगे। कई बार कहने के बावजूद जब चालक ने रास्ता नहीं बदला तो जान बचाने के लिए छात्रा ने ऑटो से छलांग लगा दी। यह देख ऑटो चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के पैर में चोट आई है। छात्रा के भाई की लिखित शिकायत के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 में रहने वाली छात्रा सेक्टर-10 के एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया है कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर वह घर के लिए निकली। सेक्टर-10/11 की सड़क से सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट के लिए उसने एक ऑटो लिया। ऑटो में पहले से एक महिला बैठी हुई थी। छात्रा ने बताया कि ऑटो में बैठने के कुछ देर बाद ही ऑटो चालक सेक्टर-23/24 जाने की बजाय पीजीआई की तरफ जाने लगा। उसने चालक से कहा कि वह गलत रास्ते पर उसे लेकर जा रहा है, लेकिन ऑटो चालक ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।
छात्रा ने चालक को कई बार ऑटो रोकने को कहा, लेकिन चालक ने नहीं रोका। इस दौरान छात्रा को महसूस हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। इसके बाद जान बचाने के लिए उसने ऑटो से छलांग लगा दी। वह सड़क पर गिरी, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। जैसे-तैसे वह एक पेड़ का सहारा लेकर उठी।
विज्ञापन
छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑटो में बैठने के दौरान चालक ने कोई गलत हरकत नहीं की, लेकिन कई बार बोलने के बावजूद वह उसे गलत रास्ते पर ले कर जा रहा था। छलांग लगाने के बाद छात्रा पैदल ही अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद उसके भाई ने सेक्टर-11 के थाने में जाकर लिखित में शिकायत दी। पुलिस अब इस मामले में आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद से आरोपी ऑटो चालक फरार है। पुलिस को शक है कि ऑटो में पहले से बैठी महिला भी ऑटो चालक से मिली हुई थी।