{"_id":"6032cc5b8ebc3ee93d714b15","slug":"auto-driver-hit-activa-elderman-died-chandigarh-news-pkl4047893167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44/45/50/51 के लाइट प्वाइंट पर लालबत्ती पार कर रहे ऑटो चालक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-51 निवासी शौकत अली (74) के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने किशनगढ़ निवासी ऑटो चालक भरत भूषण को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई।
पुलिस को दी शिकायत में शौकत अली के बेटे अजमत अली ने बताया कि वह सेक्टर-51 स्थित अजंता एनक्लेव में परिवार समेत रहते हैं। उनकी सेक्टर-35 स्थित मार्केट में दर्जी की दुकान है जबकि बुड़ैल में वर्कशाप। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह और उनके पिता शौकत अली बुड़ैल से अलग-अलग एक्टिवा से घर जा रहे थे। आरोप लगाया कि सेक्टर-44/45/50/51 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो लालबत्ती पार कर रहे ऑटो चालक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बीच सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शौकत अली को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आईपीसी 304/ए (गैर इरादतन हत्या) की धारा जोड़ कर उक्त आरोपी चालक को दबोच लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दूसरी तरफ पकड़े गए आरोपी चालक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।