फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto driver arrested for stealing donation box from Hanuman temple

Chandigarh News: हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाला ऑटो चालक काबू

Thu, 09 Jan 2025 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for stealing donation box from Hanuman temple
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा के हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दानपात्र और कुछ नकदी बरामद कर ली है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान जगतपुरा की गुरुनानक कॉलोनी निवासी गुरविंदर उर्फ गोगी (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।परशुराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह हल्लोमाजरा के हनुमान मंदिर में रहता है। 14 दिसंबर को वह रसोई में काम कर रहा था। इस दौरान किसी ने मंदिर से दानपात्र चोरी कर लिया। दान पात्र में करीब 5 हजार रुपये की नकदी थी। इस दौरान आरोपी का ऑटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बता दें कि दिसंबर महीने में शहर के कई मंदिरों में चोरी हुई थी। हाल ही में जिला अपराध प्रकोष्ठ ने धनास निवासी भरत (24) को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित शिव मानस मंदिर शिव धाम में 27 दिसम्बर को चोरी करने के मामले गिरफ्तार किया था। आरोपी से 12 हजार 700 रुपये की नकदी और चाकू बरामद हुआ था। इसके अलावा सेक्टर-38 में हुई दो चोरी के मामलों को पुलिस सुलझाने में असफल रही।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed