फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   australia wicket keepar, t20 world cup, team india, pakistan team, petar newal, mohali

आस्ट्रलियाई विकेट कीपर ने खोले, भारत-पाक टीमों के सीक्रेट

Fri, 25 Mar 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Fri, 25 Mar 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
australia wicket keepar, t20 world cup, team india, pakistan team, petar newal, mohali
भारत-पाक दोनों टीमें बेहतर, जीतने होंगे मुकाबले: पीटर नेविल - फोटो : amarujala
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें बेहतर हैं। दोनों के पास अपनी स्ट्रेंथ है। हम इन टीमों को हल्के में नहीं ले रहे और दोनों मैच जीतना ही हमारी टीम का लक्ष्य है। पीसीए स्टेडियम में बुधवार को हुई एक प्रेस वार्ता में आस्ट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर पीटर नेविल ने यह बात कही। टी- 20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलियाई टीम को पीसीए स्टेडियम में दो मुकालबे खेलने हैं।
विज्ञापन


इनमें 25 मार्च को पाकिस्तान और 27 मार्च को भारत के साथ खेलना है। नेविल ने कहा कि  हमारे लिए ये मैच काफी अहम हैं, वहीं हमारे खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान टीम भी इसमें पूरी ताकत लगाएगी। पाक टीम काफी मजबूत है और किसी भी समय पलटवार कर सकती है। हम इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं ले सकते।
विज्ञापन


हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास भरपूर अनुभव है। हम उनके अनुभव और युवाओं के जोश के सहारे जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। नेविल ने कहा कि हमारी टीम में वॉटसन जैसे खिलाड़ी हैं, जो हर मायने में टी-20 फॉर्मेट के लिए ही बने हैं।  वहीं टीम की स्ट्रेटजी के बारे में बात करते हुए नेविल ने कहा कि हमें दोनों को ध्यान में रख कर ही अपनी स्ट्रेटजी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में खेलना एक बेहतर अनुभव
एक सवाल के जवाब में पीटर नेविल ने कहा कि भारत में क्रिकेट सबसे पंसदीदा खेल है। यहां पर इस खेल के बहुत सारे  प्रशंसक हैं। भारत के क्रिकेट खेलना अपने आपमें शानदार अनुभव की तरह है। बंगलुरू में मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने हमारी टीम का काफी उत्साह बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed