{"_id":"69c6d2cc570f49561f0f560a","slug":"auction-of-four-liquor-vends-on-april-2-licenses-to-be-issued-through-e-tender-chandigarh-news-c-16-pkl1079-981303-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार शराब ठेकों की नीलामी 2 अप्रैल को, ई-टेंडर से होंगे लाइसेंस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार शराब ठेकों की नीलामी 2 अप्रैल को, ई-टेंडर से होंगे लाइसेंस जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बचे हुए चार शराब ठेकों की नीलामी दो अप्रैल को की जाएगी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस बार लाइसेंस एल-2/एल-14ए श्रेणी के अंतर्गत जारी किए जाएंगे, जिसके तहत एक ही यूनिट में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), आयातित विदेशी शराब और कंट्री लिकर की बिक्री की अनुमति होगी। इससे उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की शराब उपलब्ध हो सकेगी। टेंडर शेड्यूल के अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से तकनीकी बिड्स खोली जाएंगी। इसके बाद वित्तीय बिड्स उसी दिन दोपहर 2 बजे सेक्टर-17 स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में खोली जाएंगी।