फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attendance will be checked in training centers through Aadhar card based e-verification system.

Chandigarh News: आधार कार्ड आधारित ई-वेरिफिकेशन प्रणाली से प्रशिक्षण केंद्रों में लगेंगी हाजिरी

Wed, 25 Oct 2023 07:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Attendance will be checked in training centers through Aadhar card based e-verification system.
हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों में फर्जीवाड़ा रोकने की कवायद शुरू
विज्ञापन

प्रथम चरण में तीन ट्रेनिंग सेंटरों पर पायलट योजना शुरू
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्रों में चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने की कवायद शुरू कर दी है। अब सभी प्रशिक्षण केंद्रों में हाजिरी आधार कार्ड के आधार पर लगेगी। प्रथम चरण में तीन ट्रेनिंग सेंटरों पर पायलट योजना शुरू की गई, जो सफल रही है। इसके बाद इसे पूरे राज्य के सभी ट्रेनिंग सेंटरों पर लागू किया जाएगा।
हरियाणा कौशल विकास मिशन के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की उपस्थिति के बारे में कुछ शिकायतें मिली थी। ऐसे में मिशन ने कार्रवाई करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तीन ट्रेनिंग सेंटरों कुरुक्षेत्र, इंद्री (करनाल) व रेवाड़ी में आधार कार्ड आधारित ई-वेरिफिकेशन प्रणाली शुरू की। गौर हो कि मिशन में बिल पास कराने के मामले में आईएएस विजय दहिया गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा, सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से प्रशिक्षण केंद्रों में छापेमारी की गई तो उस समय बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। प्रशिक्षणार्थियों की बिना हाजिरी लगाए ही रजिस्टर में हाजिरी लगाई जा रही थी और ट्रेनर भी पूरे नहीं थे। इसके बाद सरकार ने इस फर्जीवाड़े को रोकने की तैयारी की है।
विज्ञापन



ये होते हैं कोर्स
राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण भागीदारों के सहयोग से ट्रेनिंग सेंटरों पर अल्पकालिक कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। इन प्रशिक्षण केंद्रों पर असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्यूटीशियन, वेयर हाउस पैकर, ऑपरेटर, जूनियर एनालिस्ट, सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर, योग इंस्ट्रक्टर, इंस्टालेशन तकनीशियन, क्राफ्ट बेकर जैसे कई प्रशिक्षण-कोर्स करवाए जाते हैं। ये प्रशिक्षण विभिन्न एनएसक्यूएफ संरेखित पाठ्यक्रमों में तीन से चार महीने की अवधि के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed