फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempted to kill wife with knife in Dadwa, arrested

दड़वा में चाकू से पत्नी को मारने की कोशिश, गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Attempted to kill wife with knife in Dadwa, arrested
चंडीगढ़। दड़वा में पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साया पति चाकू मारने के इरादे से उसकी बहन के घर में घुस गया, लेकिन इससे पहले उसे दबोच लिया गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी तालिब के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव दड़वा के मकान नंबर 305 में तालिब चाकू लेकर अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश में है। सूचना पर दड़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त आरोपी की पत्नी का बयान दर्ज किया। शिकायत में फरहीन ने बताया कि उसके पति ने पहले तो उससे झगड़ा किया और फिर उसकी बहन के घर घुस आया, लेकिन हमला करने से पहले से उसके देवर ने तालिब को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed