{"_id":"5f3c1fca8ebc3e3d051e7743","slug":"attempted-suicide-drinking-petrol-outside-hacourt-police-rushed-gmsh-16-chandigarh-news-pkl3850614194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के बाहर पेट्रोल पीकर आत्महत्या की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के बाहर पेट्रोल पीकर आत्महत्या की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के गेट के पास मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने पेट्रोल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान गोहाना निवासी 35 वर्षीय संतराम के रूप में हुई है। वह तलाक के केस के सिलसिले में हाईकोर्ट आया था। वहीं पुलिस का कहना है कि संतराम ने पेट्रोल जानबूझकर नहीं बल्कि गलती से पी लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के गेट के पास व्यक्ति पानी की बोतल में भरा पेट्रोल पीकर बेसुध हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बेसुध देखा तो मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर शाम पीड़ित के होश आने पर उसने सेक्टर-3 थाना पुलिस को बताया कि प्यास लगने पर उसने बोतल में भरे पेट्रोल को पानी समझ पी लिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
बोतल में कहां से आया पेट्रोल
पेट्रोल पंप में बोतलों में पेट्रोल-डीजल देना बंद है। ऐसे में सवाल उठता है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पास बोतल में पेट्रोल कैसे पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार संतराम ने परेशान होकर जानबूझकर पेट्रोल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि संतराम पेट्रोल को पानी समझकर मुंह धोकर पी बैठा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर संतराम पेट्रोल की बोतल साथ लेकर नहीं आया था तो आखिर पेट्रोल वहां तक कैसे पहुंचा।