फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to steal a car, when the lock could not be broken, the thieves broke the side mirror and wiper

Chandigarh News: कार चोरी का प्रयास, लॉक न टूटा तो साइड मिरर व वाइपर तोड़ ले गए चोर

Tue, 15 Oct 2024 05:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal a car, when the lock could not be broken, the thieves broke the side mirror and wiper
चंडीगढ़। बीती रविवार रात को सेक्टर-29बी में अपनी बहन के घर आई महिला की कार का लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। कार का लॉक नहीं टूटा तो चोर चालक-परिचालक वाली दोनों तरफ लगे साइड मिरर और वाइपर ही तोड़ ले गए। इसके अलावा कार की लाइटों को भी तोड़ दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सेक्टर-63 निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वह रविवार को सेक्टर-29बी में बहन के घर पर आई थी और रात को यहीं रुक गई थी। उन्होंने गाड़ी पार्किंग के पास घर के सामने ही खड़ी कर दी थी। जब वह सोमवार सुबह घर जाने लगी तो देखा कि कार के दोनों साइड मिरर, वाइपर और लाइटें टूटी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार की फोटो खींची और जानकारी लिखकर ले गए, लेकिन सोमवार देर शाम तक महिला से इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed