फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to rob SBI branch in Tarn Taran of Punjab

पंजाब: तरनतारन में एसबीआई की शाखा को लूटने की कोशिश, लुटेरों ने एएसआई को मारी गोली, पुलिस अलर्ट

Wed, 20 Sep 2023 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Sep 2023 04:47 PM IST
सार

आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Attempt to rob SBI branch in Tarn Taran of Punjab
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को चार नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला किया और गोली लगने से वह घायल हो गया। जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को दो बाइकों पर पहुंचे हथियारबंद नकाबपोशों ने दोपहर करीब 12:30 बजे लूटने की कोशिश की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों के अनुसार तीन लुटेरे बैंक के अंदर घुसे। वहीं एक बाहर इंतजार कर रहा था। उसके पास पिस्तौल थी। बैंक पहुंचे पीसीआर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह और उनके साथी ने शक के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। इस बीच आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और गोली चला दी। एक गोली बलविंदर सिंह को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी मनविंदर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed