{"_id":"650ad4d4eccac456a5088d68","slug":"attempt-to-rob-sbi-branch-in-tarn-taran-of-punjab-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तरनतारन में एसबीआई की शाखा को लूटने की कोशिश, लुटेरों ने एएसआई को मारी गोली, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: तरनतारन में एसबीआई की शाखा को लूटने की कोशिश, लुटेरों ने एएसआई को मारी गोली, पुलिस अलर्ट
Wed, 20 Sep 2023 04:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Sep 2023 04:47 PM IST
सार
आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को चार नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला किया और गोली लगने से वह घायल हो गया। जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को दो बाइकों पर पहुंचे हथियारबंद नकाबपोशों ने दोपहर करीब 12:30 बजे लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के अनुसार तीन लुटेरे बैंक के अंदर घुसे। वहीं एक बाहर इंतजार कर रहा था। उसके पास पिस्तौल थी। बैंक पहुंचे पीसीआर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह और उनके साथी ने शक के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। इस बीच आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और गोली चला दी। एक गोली बलविंदर सिंह को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी मनविंदर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।