फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to rob jewelers by entering shop and shoot jewelers in broad daylight

दुकान में घुसकर दिनदहाड़े ज्वेलर्स को गोली मार आभूषण लूटने का प्रयास

Thu, 10 Dec 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob jewelers by entering shop and shoot jewelers in broad daylight
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित श्री गोल्ड टेस्टिंग दुकान में सोना बेचने के बहाने घुसे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन गोलियां चलाकर लूट की कोशिश की। हालांकि सराफ की होशियारी से वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। लुटेरों ने भागते समय सराफ को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली कंधे से छूती हुई निकल गई। पुलिस ने लुटेरों को साथ लाए युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वारदात बुधवार दोपहर बाद करीब 3.15 बजे की है। सेक्टर-23 मार्केट के एससीओ नंबर 40 में श्री गोल्ड टेस्टिंग के नाम से आभूषण की दुकान है। सेक्टर-35/डी निवासी दुकान मालिक संजय और उनके भाई दादा देवगन बैठे हुए थे। इसी बीच सोना बेचने के बहाने तीन बदमाश दुकान में घुसे और पिस्टल तानकर सारा सोना एक बैग में डालने को कहा। दादा देवगन ने विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने दादा पर फायरिंग कर दी, जो दादा के कंधे को छूती हुई निकल हुई। इस दौरान दादा के भाई संजय ने एक हमलावर को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर अपने दो अन्य साथियों के साथ दो और फायर कर फरार हो गया। इस दौरान दुकान के बाहर सड़क पर कुछ नोट बिखर गए। सूचना पर एसपी सिटी विनीत कुमार, सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल दादा देवगन को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी भागते हुए सीसीटीवी में कैद
फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से दो खोल और एक कारतूस मिला है। इसके अलावा तीनों आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। दो लुटेरों के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी युवक के साथ गए थे आरोपी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीनों बदमाश सेक्टर-15 निवासी रोहित के साथ फरार हुए हैं। थाना प्रभारी राम रतन शर्मा की टीम ने सेक्टर-15 से रोहित को हिरासत में ले लिया। रोहित ने बताया कि किसी जानकार के जरिए बदमाशों से उसका संपर्क हुआ था। उन्हें सोना बेचना था तो वह तीनों को लेकर उक्त दुकान पर पहुंचा था, लेकिन वह अंदर नहीं गया और इसी बीच आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इससे घबराकर वह भाग आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed