फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Punjab BJP President Ashwani Kumar Sharma in Hoshiarpur

पंजाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला, लाठी-डंडों से हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी

Tue, 13 Oct 2020 02:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 02:34 AM IST
सार

  • जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चौलांग के पास दो गाड़ियों में आए अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी तोड़ी 
  • शर्मा के साथ भी मारपीट, नाराज भाजपाई सड़क पर बैठे, डीएसपी दसूहा के मनाने पर खोला रास्ता 

विज्ञापन
Attack on Punjab BJP President Ashwani Kumar Sharma in Hoshiarpur
पंजाब भाजपा अध्यक्ष पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब आठ बजे पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के काफिले पर दो अज्ञात गाड़ियों में आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गाड़ियों पर पथराव किया गया। शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन


इसके बाद शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दसूहा थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। वहीं पार्टी प्रधान पर हमले की बात सुनते ही इकट्ठे हुए भाजपाइयों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी दसूहा मनीष शर्मा ने भाजपाइयों को समझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जालंधर से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पठानकोट वापस जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चौलांग के पास टोल प्लाजा पर किसान धरना लगाकर बैठे थे। वहां से गुजरते वक्त कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेरने की कोशिश की लेकिन काफिला वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो गाड़ियों में लोगों ने उनका पीछा किया और शर्मा की गाड़ी को घेरकर हमला बोल दिया। इस दौरान शर्मा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। अश्वनी शर्मा के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें किसी तरह से बचाकर निकाला और दसूहा लेकर आए। 

अश्वनी शर्मा ने थाना दसूहा में बताया कि उनको लगता है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हमला है। यह पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए किया गया हमला है, क्योंकि किसान कभी ऐसा काम नहीं कर सकते। खबर लिखे जाने तक शर्मा थाना दसूहा में उपस्थित थे।

 

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमले की जानकारी मिली तो पूरे जिले के कार्यकर्ता दसूहा थाने पहुंचे। रोष जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने वाहन बीच सड़क लगा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव, जंगी लाल महाजन, पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर और मंडल भाजपा अध्यक्ष कुंदन लाल शुभ सरोज मौजूद रहे।

प्रदेशभर में भाजपा करेगी प्रदर्शन
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा मंगलवार को प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता जिलों में डीसी और एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि भाजपा की ओर से इसकी लिखित जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

अश्वनी शर्मा पर हुए हमले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब सरकार ऐसे लोगों का कतई समर्थन नहीं करती। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब।

कानून-व्यवस्था पंजाब में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमला की पार्टी निंदा करती है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सुनील सिंगला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, भाजपा।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर घातक हथियारों  से जानलेवा हमले की निंदा करता हूं। पंजाब में किसान आंदोलन की आड़ में यूथ कांग्रेस के गुंडे पुलिस के सहयोग से भाजपा को निशाना बना रहे हैं। ऐसे घिनौने राजनीतिक हमलों से भाजपा न डरेगी, न झुकेगी और न अपने संकल्प से पीछे हटेगी। तरुण चुघ, राष्ट्रीय महासचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed