फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on girl with sword in Mohali

बीच सड़क गुंडागर्दी: मोहाली में युवती को तलवार से काटा, सहेलियों के साथ जा रही थी ऑफिस, देखें वीडियो

Sat, 08 Jun 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

मोहाली में सुबह फेज पांच में गुरुद्वारा के सामने एक युवती पर तलवारों से हमला कर दिया गया। युवती दो सहेलियों के साथ अपने काम पर जा रही थी, तभी एक नकाबपोश ने उस पर हमला कर दिया। युवती की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Attack on girl with sword in Mohali
मृतका बलजिंदर कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

मोहाली के फेज पांच में शनिवार सुबह आफिस जा रही एक युवती को तलवार से काटकर मार दिया गया। मृतका की पहचान फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली बलजिंदर कौर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


बलजिंदर कौर पर हमला सुबह साढ़े नौ बजे उस वक्त किया गया जब वह अपनी सहेलियों के साथ आफिस जा रही थी। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया है। आरोपी की पहचान समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। सुखचैन समराला में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल से मोहाली में कर रही थी काम
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर जट्टां की बलजिंदर कौर नौ साल से मोहाली में काम कर रही थी। वह डेली अप डाउन करती थी। शनिवार को उसके पिता ने ही उसे बस में बैठाया था। मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंपनी के मैनेजर ने फोन कर घटना की जानकारी दी।


पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला
पुलिस के अनुसार, बलजिंदर और सुखचैन एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि मृतका के भाई का कहना है कि बलजिंदर ने कभी उन्हें किसी लड़के के बारे में नहीं बताया। 
 
लगातार किए वार
बलजिंदर सुबह जैसे ही बस से उतर कर जा रही थी तो अचानक सामने एक युवक तलवार के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। जिस समय बलजिंदर कौर के साथ यह हादसा हुआ उस समय उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां थीं। बलजिंदर आरोपी से बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए। घटना के बाद तुरंत बलजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन भी अस्पताल पहुंचीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed