फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Athletes showcased their strength on the first day of the weightlifting championship

Chandigarh News: वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप क पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcased their strength on the first day of the weightlifting championship
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। देशभर की लगभग 100 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग कोचिंग सेंटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 42 में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टैग्रिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच और क्लीन एंड जर्क में बेहतरीन लिफ्ट लगाईं और कुल 152 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा की अन्नू ने 148 किलोग्राम वजन के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि रिमट यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ की विनट्टाई ने भी 148 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बरहामपुर यूनिवर्सिटी ओडिशा की रिंकी ने 145 किलोग्राम वजन के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। मेजबान पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की गौरी ने घरेलू दर्शकों के सामने 144 किलोग्राम वजन उठाकर पांचवां स्थान हासिल किया। मणिपुर यूनिवर्सिटी की ख लुवांगसाना ने 132 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की मोनिका ने 130 किलोग्राम वजन उठाया जबकि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की मौसमी ने 128 किलोग्राम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमट यूनिवर्सिटी की बावी और छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर की संजना ने भी संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाए रखा। दिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की मोनिका और उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर की तुलसी ने भी अपनी ताकत और तकनीक का अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed