फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Athletes meet organized by GMCH-32, MBBS student Angel Chauhan won gold

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 की ओर से करवाया गया एथलीट मीट, एमबीबीएस की छात्रा एंजेल चौहान ने जीता गोल्ड

Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Athletes meet organized by GMCH-32, MBBS student Angel Chauhan won gold
चंडीगढ़। एमबीबीएस के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में अव्वल होते हैं बल्कि खेलों में भी अपना दमखम दिखाते हैं। सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से दो दिवसीय एथलीट मीट का शनिवार को आगाज हुआ। इस दौरान एमबीबीएस, बीएससी के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमबीबीएस दूसरे वर्ष की छात्रा एंजेल चौहान ने 1500 मीटर रेस, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया। रविवार को इस एथलीट मीट में द्रोणाचार्य अवॉर्डी बॉक्सिंग कोच शिव सिंह पहुंच रहे हैं। इस दौरान हाई जंप, लॉन्ग जंप, 100 मीटर हिट्स, जैवलिन थ्रो, 400 मीटर फाइनल्स, शॉट पुट फाइनल्स, लॉन्ग जंप फाइनल्स जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस मौके पर डॉ. विवेक, डॉ. अमनदीप सिंह के साथ अन्य डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed