{"_id":"699626078953434d600c45aa","slug":"assistant-professors-protest-continues-for-third-day-at-pu-alleging-caste-discrimination-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-952772-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में सहायक प्रोफेसर का धरना तीसरे दिन भी जारी, जातिगत भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में सहायक प्रोफेसर का धरना तीसरे दिन भी जारी, जातिगत भेदभाव का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरप्रीत सिंह का धरना तीसरे दिन भी कुलपति कार्यालय के बाहर जारी रहा। उन्होंने इकोनॉमिक्स विभागाध्यक्ष पर जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया है।
डॉ. हरप्रीत का कहना है कि उनके एसोसिएट प्रोफेसर पद पर प्रमोशन को जानबूझकर रोका जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन पर मामले को व्यक्तिगत विवाद बताकर असली मुद्दे से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर प्रतिदिन जस्टिस एंड इक्विटी क्लासरूम के नाम से चर्चा सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. हरप्रीत ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में भी सामाजिक असमानता मौजूद है और इसे खुलकर समझने की जरूरत है। प्रदर्शन में विभिन्न छात्र संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लेकर समर्थन जताया। प्रदर्शनकारियों ने विभागाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। वीरवार को भी धरना जारी रहेगा। शोधार्थी जाति उन्मूलन और मेरिट की अवधारणा पर व्याख्यान देंगे।