फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant manager Vijay won gold in javelin throw.

Chandigarh News: सहायक मैनेजर विजय ने जैवेलिन थ्रो में जीता गोल्ड

Tue, 13 Feb 2024 06:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Assistant manager Vijay won gold in javelin throw.
चंडीगढ़। हरियाणा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग, चंडीगढ़ में कार्यरत सहायक मैनेजर (पीआरएंड इवेंट) विजय पाल सिंह ने 5वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 48 मीटर जैवलिन थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता आठ से 11 फरवरी तक हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में हुई। इस उपलब्धि पर विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ ने विजय पाल सिंह को बधाई दी और भविष्य में खेलों में प्रदेश व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया। हैदराबाद में हुई इस नेशनल प्रतियोगिता में देश के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनको पछाड़ते हुए विजय पाल ने सफलता हासिल की। विजय का चीन में होने वाली विश्व मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम में चयन हो गया है। इस मौके पर सूचना जन संपर्क, एवं भाषा विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक डाॅ. साहिब राम गोदारा, डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र शर्मा और सीमा अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed