फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asked names of engineers promoted under RTI, no response

आरटीआई के तहत पदोन्नत हुए इंजीनियरों के पूछे नाम, नहीं मिला जवाब

Sun, 25 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Asked names of engineers promoted under RTI, no response
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का निर्माण विभाग इंजीनियरों की पदोन्नति को भी गोपनीय मानता है जबकि नियुक्तियों व पदोन्नतियों में सबसे अधिक पारदर्शिता होती है। आरटीआई में मांगी गई जानकारी में विभाग ने इंजीनियरों के नाम नहीं बताए। कई सवालों के जवाब भी गोलमोल दिए गए। यह संदेह लोगों को पहले ही था कि जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति में बड़ा खेल हुआ है।
विज्ञापन

नयागांव निवासी सुशील ने पीयू से आरटीआई के तहत कई सवालों के जवाब मांगे। उसमें प्रमुख यही था कि निर्माण विभाग के कितने जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति हुई? उनके नाम क्या हैं और पदोन्नति के मानक क्या हैं? इन सवालों के जवाब देना उचित नहीं समझा गया। इन्हें गोपनीय बताया गया। यह जरूर बता दिया गया कि सिंडिकेट व सीनेट में यह प्रस्ताव पास हुआ है। सूत्रों का कहना है कि पदोन्नति में बड़ा खेल हुआ है। मानकों को दरकिनार करते हुए यह किया गया है। यह प्रकरण चांसलर कार्यालय पहुंचा है। इसके अलावा आरटीआई के तहत द्वितीय अपील की जा रही है। कुछ जानकारों का कहना है कि इस प्रकरण में कई अधिकारी भी मिले हुए हैं। इसलिए जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed