फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asi suspended in bribe case

जनता दरबार में सीएम का एक्शन, शिकायत पर थानेदार सस्पेंड

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
asi suspended in bribe case
शिकायतकर्ता रविंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत लेने पर एएसआई आनंद प्रकाश को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-19 निवासी रविंद्र राणा ने सीएम को बताया कि उन्होंने राशन कार्ड में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस थाने में की थी। जब कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस के पास गए तो उनसे रिश्वत मांगी गई। इस पर उन्होंने रिश्वत दे दी।
विज्ञापन


फिर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के अफसरों को दी। इसके बाद उनके पैसे लौटा दिए गए। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर सीएम ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए एएसआई के निलंबन के आदेश दे दिए। साथ ही एएसआई के पुराने रिकॉर्ड खंगालने सहित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-पांच के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को लगे जनसमस्या निवारण जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने कुल 60 शिकायतें रखी गईं। जिनमें 26 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिंजौर में प्लॉट संबंधी एक मामले में पिंजौर निवासी अनिल आर्या की शिकायत पर स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच सीएम फ्लाइंग स्क्वाएड से कराने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिरसा, अंबाला और जींद के बाद पंचकूला ऐसा चौथा जिला है, जहां ऐसे दरबार का आयोजन किया गया। 

जनता दरबार में 60 शिकायतें पहुंचीं, 26 का हुआ निपटारा

asi suspended in bribe case
जनता दरबार में सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि सेक्टर-11 के संदीप सभ्रवाल की शिकायत पर महेशपुर सेक्टर-21 में इंडियन पैलेस होटल के अवैध निर्माण की जांच हरियाणा विजिलेंस द्वारा कराई जा रही है। सेक्टर-19 के निवासी की ओर इलाके में प्रतिदिन सब्जी मंडी लगाए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन मंडी लगाने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण मामलों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम को भूमि से अवैध कब्जे हटाने की जिम्मेदारी लेने को कहा। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक एवं राज्य मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, पुलिस आयुक्त डॉ. आरसी मिश्रा, पंचकूला की डीसी गौरी पराशर जोशी, डीसीपी अशोक कुमार और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महिला एडवोकेट से छेड़छाड़ मामले की रिपोर्ट मांगी
एक महिला एडवोकेट की ओर से कोर्ट परिसर में उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा को निर्देश दिए कि इस शिकायत पर वह खुद जांच कर सात दिन में रिपोर्ट भेजें।

एक सप्ताह में हटेंगे मोबाइल टावर
सेक्टर-चार में झुग्गी झोपड़ी व मोबाइल टावर हटाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के अंदर इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें शिकायतकर्ता ने घर के बाहर लगे आम के पेड़ों पर पत्थर फेंकने की वजह से परिवार के सदस्य के चोटिल होने और खिड़कियों के टूटने की भी शिकायत दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए।

डीसी को फर्जी बिल मामले की जांच
बतौड़ निवासी की पंचायत विभाग में 28 लाख से अधिक के फर्जी बिल पास कराने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीसी गौरी पराशर जोशी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने का आश्वासन
सेक्टर-23 के डंपिंग ग्राउंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। इसके अलावा मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी की विधवा शीला देवी की ग्रेच्युटी का पैसा न मिलने, सेक्टर-10 के जंजघर का जीर्णोंद्धार तत्काल कराने की भी घोषणा की।

राशन कार्ड न बनने का मामला भी पहुंचा
कालका निवासी की ओर से राशन कार्ड न बनाए जाने की शिकायत पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मेघना कंवर को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय में बुलाकर राशन कार्ड से आधार लिंक कराना सुनिश्चित करें।  शीतल ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवा, उसे स्नेहालय छोड़ दिया गया है। पुलिस व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed