फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI suspended for calling a girl in a hotel by pretending to get her fiance acquitted

मंगेतर को बरी कराने का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाने वाला एएसआई सस्पेंड

Thu, 19 Mar 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
ASI suspended for calling a girl in a hotel by pretending to get her fiance acquitted
चंडीगढ़। बीते 18 दिसंबर को हेरोइन और नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार एक युवक को केस से बरी करवाने का झांसा देकर उसकी मंगेतर को होटल में बुलाने वाले एएसआई प्रेम सिंह को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही एएसआई के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी खोल दी गई है। बीते 9 मार्च को अमर उजाला ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2019 को सेक्टर-31/47 डिवाइडिंग रोड के पास से सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी आकाश कुमार (24) को 50 ग्राम हेरोइन और 12 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। इस केस में 21 जनवरी 2020 को जिला अदालत में पेशी हुई थी। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान सेक्टर-31 थाने के तत्कालीन एएसआई प्रेम उसे अदालत में मिला और अपने झांसे में लेकर कहा कि वह इस केस में जांच अधिकारी (आईओ) है। वह आकाश को बरी कराने में उसकी मदद करेगा। इसी झांसे में लेकर एएसआई ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप था कि 22 जनवरी को एएसआई ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। आरोप यह भी था कि एएसआई ने आकाश को केस से बरी करवाने के लिए युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल कर अटावा के होटल में चलने को कहा। बार-बार युवती को फोन कर एएसआई परेशान कर रहा था। युवती ने एएसआई से बातचीत की रिकार्डिंग की सीडी भी पुलिस को सौंपी थी, जिसमें वह कह रहा है कि नाके से 7 बजे के बाद फ्री होकर उसे अटावा के होटल में लेकर चलेगा।
विज्ञापन

धमकी देने दो पुलिसकर्मी पहुंचे थे युवती के घर
युवती का आरोप था कि रिकार्डिंग की बात एएसआई प्रेम सिंह को पता चल गई तो उसने व्हाट्सएप कॉलिंग करना शुरू दी। एक दिन अचानक युवती के घर पर कांस्टेबल अशोक व पवन ने पहुंचकर धमकी दी कि अगर कोई शिकायत दी गई तो उसके परिवार को भी एनडीपीएस केस में अंदर करा दूंगा। इस धमकी के बाद से परिवार डरा सहमा था, जिसके बाद 2 मार्च को उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित एसएसपी विंडों पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कोर्ट में विचाराधीन
पीड़िता पांच बहने हैं। शिकायतकर्ता युवती की शादी आकाश से अप्रैल में होनी है। परिजनों का आरोप था कि आकाश को पुलिस किसी दूसरे एनडीपीएस केस में गवाह बनाना चाहती थी, लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस उसे झूठे एनडीपीएस केस में फंसा दिया। आकाश को एएसआई ने छुड़वाने की बात कही थी। यही वजह थी कि युवती ने एएसआई से बात की, लेकिन बाद में वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। फिलहाल, आकाश का कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed