फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashutosh maharaj, highcourt hard stant

आशुतोष महाराज नहीं रहे, पोस्टमार्टम क्यों नहीं?

Thu, 28 Aug 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Aug 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
ashutosh maharaj, highcourt hard stant

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल जालंधर प्रमुख आशुतोष महाराज मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

विज्ञापन


जस्टिस के.कनन की बेंच ने कहा है कि जब आशुतोष महाराज की मौत संदिग्ध हालात में हुई है तो अब तक शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया गया।

इस केस में पंजाब सरकार का रवैया देश को शर्मसार कर रहा है। अब तक शव का पोस्टमार्टम हो जाना चाहिए था, लेकिन कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार की आनाकानी सही नहीं है। हाईकोर्ट ने मामले में संस्थान को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब तलब किया है।

बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा...

ashutosh maharaj, highcourt hard stant

बेंच ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि आशुतोष महाराज की मौत पर संदेह जताया जा रहा है। इस लिहाज से इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत माना जाएगा।

अब तक मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम हो जाना चाहिए लेकिन यह अब तक नहीं हो सका। राज्य सरकार कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है, जो सही नहीं है। बेंच ने दो सितंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान मामले का अंतिम निपटारा करने का संकेत दिया है।

कोर्ट की टिप्पणी
1. केस में पंजाब सरकार का रवैया देश को शर्मसार कर रहा है
2. कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार की आनाकानी सही नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण सिंह और दिलीप झा ने दायर की याचिका

ashutosh maharaj, highcourt hard stant

हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से पहले पंजाब सरकार ने कहा कि ड्राइवर होने का दावा कर रहा पूर्ण सिंह शोहरत के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। पूर्ण सिंह ने डेरे की संपत्ति हड़पने के लिए आशुतोष महाराज की हत्या की आशंका जताई थी।
केस में दिलीप झा ने याचिका दायर कर कहा था कि आशुतोष महाराज मधुबनी (बिहार) के गांव लखनौर के रहने वाले हैं। वहां के श्रद्धालु चाहते हैं कि शव का अंतिम संस्कार गांव में हो। शव पाने के लिए उन्होंने बिहार के गृह सचिव से गुहार लगाई थी, क्योंकि उन्हें पंजाब आने से डर लगता है। झा के अनुसार गृह सचिव ने पंजाब के गृह सचिव को शव बिहार पहुंचाने के लिए पत्र भेजा था। उनके क्षेत्र के सांसद ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज कर शव बिहार पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दलील के साथ दिलीप झा ने शव प्राप्त करने और पोस्टमार्टम की मांग की थी।

विज्ञापन

समाधि और मौत के बीच उलझा मामला

ashutosh maharaj, highcourt hard stant

आशुतोष महाराज का शव 28 जनवरी 2014 की रात से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान जालंधर में पड़ा है। वहां शव को फ्रीजर में रखा गया है।

डॉक्टर, दिलीप झा, पूर्ण सिंह और यहां तक पंजाब सरकार भी मानती है कि आशुतोष महाराज की मौत हो चुकी है, लेकिन संस्थान के श्रद्धालुओं का कहना है कि महाराज समाधि में हैं और कभी भी लौट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed