फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok khemka, khemka tweet, state vigilence, ias officer, haryana

घोटाले में क्लीन चिट पर खेमका ने ट्वीट कर उठाया सवाल

Sat, 12 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ashok khemka, khemka tweet, state vigilence, ias officer, haryana
अशोक खेमका - फोटो : अशोक खेमका
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने 10 हजार क्विंटल मूंग बीज खरीद के मामले में क्लीन चिट तो दे दी, लेकिन खेमका इतने से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो अपनी जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक करे ताकि वे चेहरे भी उजागर हो सकें, जिन्होंने उन्हें झूठे मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन


शनिवार को एक ट्वीट में अशोक खेमका ने लिखा, 31 महीने बाद झूठी सतर्कता मामले में क्लीन चिट। जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। कारण, झूठे आरोपों में फंसाने वाले षड्यंत्रकारियों को बचाना? स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2013 में अशोक खेमका के खिलाफ मूंग बीज खरीद में अनियमितता बरते जाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह मामला पानीपत के जगबीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने शिकायत में कहा था कि मूंग बीज का सप्लाई आर्डर देते समय नियमों की अनदेखी की गई, जबकि खेमका सरकार को यह विश्वास दिलाते रहे कि मूंग बीज की खरीद विभाग की ओर से तय दाम 8400 रुपये क्विंटल से भी कम 8100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विभाग को 30 लाख रुपये का फायदा हुआ है, लेकिन राबर्ट वाड्रा लैंड डील उजागर कर चुके अशोक खेमका से नाराज तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अशोक खेमका की एक नहीं सुनी और जांच बैठा दी गई। अब जांच खत्म होने के बाद विलिलेंस ब्यूरो ने खेमका से यह भी कहा है कि वे अपनी एसीआर ठीक कराने के लिए प्रतिवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed