{"_id":"68604b3aa9e59a2ac803568c","slug":"as-soon-as-the-first-monsoon-rains-fell-the-road-going-from-housing-board-square-to-panchkula-collapsed-chandigarh-news-c-16-pkl1091-748556-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मानसून की पहली बारिश होते ही हाउसिंग बोर्ड चौराहे से पंचकूला जाने वाली सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मानसून की पहली बारिश होते ही हाउसिंग बोर्ड चौराहे से पंचकूला जाने वाली सड़क धंसी
विज्ञापन
मनीमाजरा। शुक्रवार की रात मानसून की पहली बारिश होते ही हाउसिंग बोर्ड चौराहे से पंचकूला जाने वाली मुख्य सड़क अचानक बीचोंबीच से धंस गई। इस कारण शनिवार सुबह पंचकूला जाने वाले कई वाहन मिट्टी के गड्ढे में फंसने शुरू हो गए। यह देखकर आनन फानन प्रशासन ने पहले धंस गई सड़क पर मिट्टी डालकर इसकी मरम्मत कर दी। लेकिन इसके बाद भी वाहन इस कच्ची मिट्टी के गड्ढे में धंसते रहे। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने थक हारकर मरम्मत के लिए इस पंचकूला की ओर जाने वाली सड़क को दिनभर के लिए बंद कर दिया। इससे पंचकूला जाने वाले सभी वाहनों को मौलीजागरां की ओर से और कालका-हाईवे से होते हुए कमांड अस्पताल के पास से पंचकूला में एंट्री करनी पड़ी।
इस सड़क को खोदकर कुछ समय पहले पाइपलाइन डालकर इसकी मरम्मत की थी, लेकिन बारिश से मिट्टी नीचे दब गई और वाहन फंसने शुरू हो गए। शनिवार को सुबह वाहन फंसने से बहुत से लोगों को परेशानी हुई। कुछ वाहन तो बहुत बुरी तरह से इस गड्ढे में फंस गए थे जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। पहले तो सड़क विंग ने धंसी सड़क पर मिट्टी डालकर पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही डेराबस्सी के एक निजी डेंटल कॉलेज की बस सुबह 11 बजे इसी मिट्टी में धंस गई। इसे देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो सड़क विंग ने आनन फानन रास्ता बंद कर दिया।
इस संबंधी समाजसेवी रामेश्वर गिरी, राजेश राणा, एडवोकेट अमित गोयल, एडवोकेट शेर सिंह कंग ने कहा कि यह रोड विंग की बड़ी लापरवाही है। विभाग ने इस सड़क की मरम्मत बड़ी लापरवाही से की है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, रोड विंग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण पाइपलाइन के ऊपर डाली गई मिट्टी धंस गई थी। रास्ता बंद कर मरम्मत शुरू कर दी है।