{"_id":"683cabe89a973a931300c4b5","slug":"aryan-got-first-place-in-1600-meter-race-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-129710-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 1600 मीटर दौड़ में आरियन ने पहला स्थान किया प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 1600 मीटर दौड़ में आरियन ने पहला स्थान किया प्राप्त
विज्ञापन
डेराबस्सी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में गांव हरीपुर हिंदुआं में वन मित्र टीम सोसायटी की ओर से एक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखना और खेलों की ओर प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऑल ओपन 1600 मीटर दौड़ में आरियन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दलजीत सिंह दूसरे और लछमन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में शुभम (हरीपुर हिंदूआं) ने पहला, लछमन ने दूसरा और इरफान खान (हरीपुर हिंदुआं) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
1600 मीटर अंडर-17 वर्ग में ईसापुर के इंदरजीत पहले स्थान पर रहे, जबकि लक्ष्य ने दूसरा और नितीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ अंडर-15 वर्ग में हरीपुर हिंदुआं के भास्कर ने पहला, पुनीत ने दूसरा और हैबतपुर के करणबीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लंबी कूद अंडर-15 में पुनीत पहले, भास्कर दूसरे और करणबीर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ के राम कुमार और सीआरपीएफ के एसआई राम कुमार फौजी ने विशेष रूप से शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वन मित्र टीम सोसाइटी के प्रधान बलकार सिंह के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।