फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind Kejriwal said in panchkula 24 hours free electricity in Punjab-Delhi then why not in Haryana

हरियाणा में केजरीवाल की हुंकार: पंजाब-दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली तो यहां क्यों नहीं, घर-घर पहुंचाओ मुद्दा

Mon, 10 Jul 2023 09:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 09:35 AM IST
सार

हरियाणा सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिल रही। 

विज्ञापन
arvind Kejriwal said in panchkula 24 hours free electricity in Punjab-Delhi then why not in Haryana
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली समस्या के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। पंचकूला में पार्टी की ओर से बिजली आंदोलन की शुरुआत के मौके पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बिजली की बहुत भारी समस्या है। कई-कई घंटे बिजली के कट लग रहे हैं। मनमाने बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली व पंजाब में लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली व पंजाब के लोगों को बिना बिजली कट के बिजली मिल सकती है तो हरियाणा को क्यों नहीं।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली-पानी मुफ्त देने के बावजूद दिल्ली का बजट घाटे का नहीं है। हरियाणा में 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर 1200 रुपये का बिल आता है, जबकि दिल्ली में 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर जीरो आता है। वहीं, पंजाब में 300 बिजली यूनिट खर्च करने पर जीरो बिल आता है। केजरीवाल ने कहा कि मैं खुद हरियाणा का रहने वाला हूं। 

मेरे रिश्तेदार, दोस्त-यार यहीं के हैं। ये लोग मुझसे मिलने के लिए दिल्ली आते रहते हैं। वह बताते हैं कि हरियाणा में बिजली की बहुत समस्या है। बिजली के पावर कट लगते हैं। कोई कहता है कि छह घंटे के लगते हैं। कोई कहता है आठ घंटे लगते हैं। बीजेपी के एक नेता ने अभी ट्वीट किया है कि गुरुग्राम में आठ घंटे के कट लगते हैं। दिल्ली में एक घंटे का भी कट नहीं लगता है। उन्होंने हरियाणा के कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली व पंजाब का चुनाव बिजली के मुद्दे पर जीते हैं। हरियाणा में भी बिजली का मुद्दा घर-घर पहुंचा दो, 2024 में पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। फिर हरियाणा की भी सफाई करेंगे।

विज्ञापन

इस मौके पर आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, आप नेता डॉ अशोक तंवर व अनुराग ढांडा मौजूद रहे। हरियाणा को डबल नहीं नए इंजन की जरूरत है : मान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले पंजाब में भी बिजली के भारी कट लगते थे। जनता त्रस्त थी, लेकिन अब पूरे पंजाब को भरपूर बिजली मिल रही है, वो भी मुफ्त में। जबकि न तो बिजली की लाइन बदली, न ट्रांसफार्मर बदले और न ही अफसरों को बदला। सिर्फ हमारी नीयत साफ थी। पंजाब के 90 फीसदी घरों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। पहले खबरें आती थी कि पंजाब में सिर्फ पांच दिन का कोयला बचा है। कभी भी थर्मल प्लांट बंद हो सकता है। हमारी सरकार आई तो आज पंजाब के पास 51 दिन का कोयला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है। नया इंजन अरविंद केजरीवाल का है। दिल्ली और पंजाब के लोग अब खुशहाल की जिंदगी जी रहे हैं। हरियाणा में भी आप की सरकार आएगी।

...जब आप के बिजली आंदोलन में ही बिजली चली गई
पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में उस समय खूब ठहाके लगे, जब कार्यक्रम के दौरान आडिटोरियम की बिजली चली गई। उस दौरान केजरीवाल और मान भी मंच पर बैठे। बिजली जाते ही दोनों ही मुख्यमंत्रियों की भी हंसी छूट पड़ी। मंच से कहा गया कि बिजली की यह हालत है कि बिजली आंदोलन की शुरुआत में ही बिजली चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed