{"_id":"6584388c473a96f05d02c835","slug":"arvind-kejriwal-raised-questions-on-the-timing-of-ed-summons-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ED के समन पर केजरीवाल बोले- मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा, पता नहीं, टाइमिंग पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ED के समन पर केजरीवाल बोले- मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा, पता नहीं, टाइमिंग पर उठाया सवाल
Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कहा कि यह सिर्फ 2024 में लोकसभा चुनाव के अंतिम महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने केजरीवाल को 18 दिसंबर को समन किया है और उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है। समन के समय पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपके समन का समय मेरी सोच को और मजबूत करता है कि मुझे भेजे जा रहे समन किसी उद्देश्य या तर्कसंगत मानदंड पर आधारित नहीं हैं बल्कि पूरी तरह से प्रचार के साथ-साथ देश में बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव के अंतिम कुछ महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ईडी पर उनके पहले के सवालों का जवाब न देने के लिए भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपने मुझे सूचित न करने का फैसला लिया है। न ही मुझे आपके समन में उल्लेखित फाइल संख्या के अनुरूप केस फाइल का विवरण दिया है और मुझे बुलाने के कारण या उसका कोई विवरण प्रदान नहीं किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।