फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal raised questions on the timing of ED summons

Punjab: ED के समन पर केजरीवाल बोले- मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा, पता नहीं, टाइमिंग पर उठाया सवाल

Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Dec 2023 06:42 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal raised questions on the timing of ED summons
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : instagram

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कहा कि यह सिर्फ 2024 में लोकसभा चुनाव के अंतिम महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने केजरीवाल को 18 दिसंबर को समन किया है और उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है। समन के समय पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपके समन का समय मेरी सोच को और मजबूत करता है कि मुझे भेजे जा रहे समन किसी उद्देश्य या तर्कसंगत मानदंड पर आधारित नहीं हैं बल्कि पूरी तरह से प्रचार के साथ-साथ देश में बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव के अंतिम कुछ महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ईडी पर उनके पहले के सवालों का जवाब न देने के लिए भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपने मुझे सूचित न करने का फैसला लिया है। न ही मुझे आपके समन में उल्लेखित फाइल संख्या के अनुरूप केस फाइल का विवरण दिया है और मुझे बुलाने के कारण या उसका कोई विवरण प्रदान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed