{"_id":"66458ebd182fb1347e0fa537","slug":"arvind-kejriwal-punjab-visit-today-bhagwant-mann-all-update-news-in-hindi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: केजरीवाल पहुंचे पंजाब भाजपा सत्ता में लौटी तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कर देगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha: केजरीवाल पहुंचे पंजाब भाजपा सत्ता में लौटी तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कर देगी खत्म
Thu, 16 May 2024 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 01:43 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार शाम को श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। मीडिया से रूबरू केजरीवाल ने कहा- मैं पंजाब की शांति और कल्याण के लिए यहां अरदास करने आया हूं। इस दौरान आप सुप्रीमो ने यह भी दावा किया कि अगर भाजपा को लोकसभा में बहुमत मिलता है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म कर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं जेल वापस जाऊंगा या नहीं, यह सब आप पर निर्भर करता है। अगर आप झाड़ू का बटन दबाते हैं तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में बटन दबाते समय यह याद रखें कि आप केजरीवाल की आजादी के लिए वोट कर रहे हैं या फिर जेल भेजने के लिए। जब आप झाड़ू का बटन दबाते हैं, तो याद रखें कि आप इसे संविधान और देश को बचाने के लिए दबा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल की जिस सेल में था वहां दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। 13 अफसरों के पास इसकी फीड जाती थी। 24 घंटे मुझे मॉनिटर किया जा रहा था। सीसीटीवी की एक फीड पीएमओ में भी जाती थी...इन्होंने मुझे पूरी तरह से तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
जेल से जमानत पर आने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब पहुंचे। उन्होंने अमृतसर में भगवंत मान के साथ पार्टी उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो भी किया। इस दौरान लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि माझा बहादुरों की धरती है। यहां के लोग हमेशा सच व न्याय का साथ देते हैं।
अन्याय के खिलाफ हमेशा माझा के लोगों के आवाज उठाई है। माझा व पंजाब के बहादुरों ने कभी भी अत्याचार का समर्थन नहीं किया, बल्कि उसके खिलाफ संघर्ष किया है। अब फिर एक बार माझा के लोग अत्याचारों के खिलाफ अपनी शक्ति दिखाएंगे और जुल्म व अत्याचार करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। इस दौरान अमृतसर जिले के सभी विधायक, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व अलग-अलग विभागों के चेयरमैन भी रोड शो में मौजूद थे।