{"_id":"582f21104f1c1b5936900fcf","slug":"arvind-kejriwal-21-rallies-in-10-days-in-punjab-for-punjab-assembly-election-campaigning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों में 21 रैलियां करेंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए कहां और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों में 21 रैलियां करेंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए कहां और क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन में 21 रैलियां करेंगे। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अब खुद पंजाब में डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी ली है।
केजरीवाल प्रदेश में दस दिनों के अंदर ताबड़तोड़ 21 रैलियां करेंगे। इन रैलियों के जरिए पंजाब के काफी विधानसभा हलकों को कवर किया जाएगा। आप के केंद्रीय नेतृत्व ने केजरीवाल का दौरा फाइनल कर दिया है। वह बीस से तीस नवंबर केबीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे।
आप के सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया कि रैलियों का आगाज डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के गढ़ जलालाबाद से होगा। रैलियों के दौरान वह पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

घुग्गी ने बताया रैलियों का मकसद
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि रैलियों का मकसद अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों और कांग्रेस की भद्दी चालों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। घुग्गी ने कहा कि रैलियों को लेकर आप की सूबा लीडरशिप ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पार्टी नेताओं के अलावा वॉलंटियरों और समर्थकों में केजरीवाल की रैलियों को लेकर काफी उत्साह है। रैलियों के दौरान पंजाब के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, जालंधर, खडूर साहिब, अमृतसर व गुरदासपुर लोक सभा हलकों में रैलियां करेंगे।
पिछले कुछ माह में हुए घटनाक्रम के चलते पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पहले मंडियों में आप के धरने को रिस्पॉन्स नहीं मिला। उसके बाद पानी के मुद्दे पर गांव कपूरी में धरने का रिस्पॉन्स भी बिल्कुल फीका रहा। इसे देखते हुए पार्टी ने अब केजरीवाल के जरिए पूरी ताकत झोंकने का मन बनाया है।