फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind becomes media in-charge of Haryana BJP

Chandigarh News: अरविंद सैनी बने हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी

Fri, 09 Feb 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Arvind becomes media in-charge of Haryana BJP
अरविंद सैनी बने हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी
विज्ञापन

सीएम के कोआर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, शमशेर खरक, प्रदीप वर्मा, संजय आहूजा को सह प्रभारी नियुक्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने वीरवार को विभिन्न विभागों की नियुक्तियां कीं। पार्टी ने गुरुग्राम के अरविंद सैनी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। मूलरूप से नारनौल निवासी सैनी के जिम्मे पहले सहमीडिया प्रमुख का दायित्व था। अरविंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष शिक्षित स्वयं सेवक हैं और गुरुग्राम में ही वे सामाजिक कार्यों के प्रचार प्रसार का कार्य देखते हैं। पार्टी ने उनके साथ सह मीडिया प्रभारी का दायित्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कोआर्डिनेटर जींद निवासी अशोक छाबड़ा, रोहतक से शमशेर खरक, पंचकूला से संजय आहूजा और भिवानी से संदीप वर्मा को नियुक्त किया है। इसके अलावा अरुण यादव को सोशल मीडिया प्रभारी, नागेंद्र शर्मा को महासंपर्क अभियान, संजय भाटिया को राष्ट्रीय कार्यक्रम बैठकें, विजय पाल एडवोकेट को आपदा राहत एवं सहयोग विभाग, गोविंद भारद्वाज को सुशासन केंद्र, असीम गोयल को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दीपक मंगला आजीवन सहयोग निधि, टेकचंद शर्मा को नमामि यमुना, मनोज शर्मा पर्यावरण सरंक्षण विभाग, संजीव सैनी लाभार्थी योजना, रमेश भाटिया ग्रंथालय व ई-ग्रंथालय और मनोज ढाणा को नमो एप की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed