फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arun jetly something says about pm manmohan singh

देश के पीएम को ये क्या कह गए जेटली?

Mon, 14 Apr 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 14 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
arun jetly something says about pm manmohan singh

अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से अकाली-भाजपा गठजोड़ के सांझे उम्मीदवार अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के सबसे अहम और महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री पद की अहमियत को बौना कर दिया है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अन्य लोगों की इजाजत लेनी पड़ती हैं।

विज्ञापन


मीडिया के साथ बातचीत में जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की तरफ से प्रधानमंत्री के बारे में लिखी किताब ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर-मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ में कांग्रेस और प्रधानमंत्री के बारे में किए गए अहम खुलासों ने देश निवासियों को अचंभित कर दिया है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण पद बना मजाक का विषय

arun jetly something says about pm manmohan singh

प्रधानमंत्री के नजदीकी रहे मीडिया सलाहकार ने जो विवरण दिए हैं, उनसे स्पष्ट हो गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के मान-सत्कार और सरकारी भेद गुप्त रखने की कसम उठाने के बावजूद हर काम से पहले अपनी पार्टी प्रधान के साथ परामर्श करके वहां से आज्ञा लेते हैं। ऐसा करके उन्होंने देश के इस महत्वपूर्ण पद को मजाक का विषय बना दिया है।

जेटली ने कहा कि किताब के खुलासों ने अकाली दल और भाजपा के उस स्टैंड को सही साबित कर दिया है जिसमें  केंद्र की यूपीए सरकार में सत्ता के दो केंद्रों के काम करते होने का दावा किया था और आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी इस देश में सुपर प्रधानमंत्री के तौर पर काम करती आ रहीं हैं।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर बरसे

arun jetly something says about pm manmohan singh

जेटली ने कहा कि अमृतसर का नौजवान अपने अधिकारों और भविष्य प्रति सचेत होकर चिंतक है। उन कहा कि आज नौजवान सार्थक और रचनात्मक सोच को अपना रहा है और वह कैप्टन अमरिन्दर सिंह वाली तू-तू मैं- मैं की राजनीति में विश्वास नहीं रखता। बल्कि वह अपने आस-पास हो रहे बदलाव को बहुत गहरी और बारीकी के साथ पढ़ रहा है।

उनके लिए बुनियादी ढांचे, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों के अलावा अमृतसर में औद्योगिक विकास, आईटी और सैर सपाटे को उत्साह देकर नौकरियां पैदा करना अहम मुद्दे बन चुके हैं। जेटली ने कहा कि वह नौजवान की सोच की प्रतिनिधित्व करते हुए उन के सपने साकार करने की तरफ विशेष ध्यान देंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस तीसरे नंबर पर

arun jetly something says about pm manmohan singh

इस मौके पर माल मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया ने कहा कि पूरे देश में मोदी समर्थक हवा चल रही है और कांग्रेस तीसरे नंबर पर जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मौजूदा चयन दृश्य से गायब हो जाना कांग्रेस की तरफ से उनके अस्तित्व को कमजोर कर देने का स्पष्ट नतीजा है।

उन कहा कि अगले कुछ दिनों में दूसरे कई कद्दावर कांग्रेसी नेताओं को अकाली दल में शामिल कर लिया जाएगा। इस मौके पर अमृतसर वार्ड नं 18 के पूर्व कांग्रेसी काउंसिलर और वार्ड नं 32 के कांग्रेस इंचार्ज हरजिंदर सिंह अपने साथियों समेत कांग्रेस छोड़ कर अकाली दल में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed