{"_id":"60db91b38ebc3ecc084c7e48","slug":"artists-of-chandigarh-and-punjab-will-have-health-insurance-of-up-to-five-lakhs-chandigarh-news-pkl4184136148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ और पंजाब के कलाकारों का होगा पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ और पंजाब के कलाकारों का होगा पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर और पंजाब के कलाकारों के लिए खुशखबरी है। पंजाब संगीत नाट्य अकादमी पंजाब सरकार के साथ मिलकर कलाकारों का पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी। बता दें कोरोना महामारी के कठिन वक्त में बिना काम के इलाज आदि करवाने में कलाकारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
अकादमी के अध्यक्ष केवल धालीवाल ने बताया कि काफी समय से पंजाब सरकार के साथ मिलकर वे कलाकारों के लिए स्वास्थ्य पॉलिसी पर काम कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हो गई। अकादमी के दोबारा गठित होने पर पिछले हफ्ते हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में काम बंद होने के कारण कलाकारों के आर्थिक हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं है। बीमा का लाभ कलाकार के साथ उसके परिवार को भी मिल सकेगा।
आवेदन के लिए मेल पर भेजनी होगी ये जानकारी
केवल धालीवाल ने बताया कि अभी तीन हजार कलाकारों को बीमा का लाभ देने की योजना है। अगर इससे ज्यादा आवेदन आते हैं तो संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने कलाकारों और ग्रुपों से आग्रह किया कि वे आवेदन के लिए कलाकार का नाम, आधार कार्ड की जानकारी के साथ sssahebealam@gmail.com पर भेजें। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए 9888011096 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीमा के लिए प्रीमियम की अदाएगी अकादमी करेगी
केवल धालीवाल ने बताया कि कलाकारों को बीमा के लिए प्रीमियम की अदायगी भी नहीं करनी पड़ेगी। कलाकारोें की वर्ष की लगभग एक हजार रुपए के करीब प्रीमियम की अदायगी अकादमी की ओर से की जाएगी। इस बीमा के लिए रंगमंच से जुड़े कलाकार, लोक संगीत और नाच से जुड़े कलाकार, साज बजाने वाले कलाकार आदि सभी आवेदन भेज सकते हैं।