{"_id":"661b967126284379c30b31a2","slug":"artisan-absconded-with-gold-worth-rs-50-lakh-from-bullion-market-of-moga-of-punjab-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोगा के सराफा बाजार से एक कारीगर ने 50 लाख का सोना लेकर हुआ फरार, पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मोगा के सराफा बाजार से एक कारीगर ने 50 लाख का सोना लेकर हुआ फरार, पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी
Sun, 14 Apr 2024 02:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:10 PM IST
सार
पंजाब में पश्चिम बंगाल के रहने वाला एक कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार हो गया। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया की तोयाब हालदार नाम के एक सोने के दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि अबदुल अजीम मालिक को गहने बनाने के लिए 73 तोले 4 ग्राम सोना दिए थे।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के मोगा के सराफा बाजार में सोने के गहने बनाने वाला एक पश्चिम बंगाल के रहने वाला अबदुल अजीम मालिक नाम का एक कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कारीगर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई लखबीर सिंह ने बताया की तोयाब हालदार नाम के एक सोने के दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी दुकान में पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के गांव रूद्राणी गांव के रहने वाला अबदुल अजीम मालिक कुछ समय से दुकान में गहने बनाने के काम करता था।
विज्ञापन
अबदुल अजीम मालिक को गहने बनाने के लिए 73 तोले 4 ग्राम सोना दिए था, जिसके कीमत लगभग 50 लाख के करीब थी। अबदुल अजीम मालिक ने शनिवार को सोना लेकर दुकान से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तोयाब हालदार की शिकायत के आधार पर अबदुल अजीम मालिक पर मोगा सिटी साउथ थाने में मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।