फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested for selling liquor in bag outside the wine shop

ठेके के बाहर झोले में शराब बेच रहा गिरफ्तार

Mon, 10 May 2021 07:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Arrested for selling liquor in bag outside the wine shop
चंडीगढ़। सेक्टर-45 के मंडी ग्राउंड स्थित ठेके के बाहर पुलिस ने एक युवक को अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से झोले में शराब की 16 बोतलें बरामद हुई हैं। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बुड़ैल के रहने वाले राम जीवन (28) के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़ैल चौकी पुलिस रविवार को सूचना मिली कि सेक्टर-45 स्थित मंडी ग्राउंड के पास ठेके के बाहर एक युवक अवैध तरीके से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान युवक एक झोले में शराब बेच रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर थोड़ी दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से अवैध शराब की 16 बोतलें बरामद कीं। जब युवक शराब से संबंधित परमिट मांगा गया तो वह दिखाने में कामयाब न हो सका। इसके बाद उसे पकड़ाकर संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की गई। हालांकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed