फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrangements are tight on Holi... 1300 policemen will be deployed for security

Chandigarh News: होली पर व्यवस्था चुस्त... 1300 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात

Thu, 13 Mar 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are tight on Holi... 1300 policemen will be deployed for security
चंडीगढ़। होली पर 14 मार्च को विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर में 1300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में 10 डीएसपी, 16 एसएचओ, 18 इंस्पेक्टर और 1300 पुलिसकर्मी शहर में चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। एसएसपी कंवरदीप कौर ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पिएं और न ही हुल्ल्डबाजी करें। होली रंगों का त्योहार है, प्यार और भाईचारे के साथ मनाएं। यदि सड़क पर कोई हुल्लड़बाजी करता या युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहरभर में 64 जगह इंटरनल विशेष नाके लगेंगे। पीयू समेत विभिन्न मार्केटों में पीसीआर पेट्रोलिंग करती नजर आएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी ने हुड़दंग मचाया या हुल्लड़बाजी की तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सीमा पर नाके लगाकर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पीसीआर गश्त करेगी।
विज्ञापन

यहां पुलिस का रहेगा सख्त पहरा
शहर की कॉलोनियों, गेड़ी रूट पर 11/12 टी पॉइंट से मटका चौक सेक्टर-9/10, सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर-15 के व्यस्त बाजारों एवं सेक्टर-11, 17, 22, 20 छात्रावास एवं अन्य संस्थानों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हॉस्टल, पीजी के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाएगी। यह नाके अलग-अलग जगहों पर होंगे। जो सिक्रएट रखे गए हैं। ऐसे में कोई भी वाहन चालक ने शराब पीकर गाड़ी या बाइक चलाता पाया गया तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। युवतियों से छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पीसीआर पूरे शहर में गश्त करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed