फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arms recovered gangster Jindi's nephew and four close ones

Chandigarh News: गैंगस्टर जिंदी के भतीजे और चार करीबियों से हथियारों का जखीरा बरामद

Thu, 25 May 2023 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 May 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Arms recovered gangster Jindi's nephew and four close ones
525 ग्राम हेरोइन और पांच अलग-अलग हथियार के साथ करीब 16 लाख की करीब ड्रग मनी भी मिली
विज्ञापन

नशा तस्करी के साथ साथ सट्टे का धड़ल्ले से कर रहे थे काम, जिंदी करता था ऑपरेट
भतीजे की गिरफ्तारी के बाद हुई चारों की गिरफ्तारी
दो अटैचियों में आरोपियों ने लगा रखा था मैच के सट्टे का पूरा सिस्टम, एक्सचेंज में फोन चार्जर शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस पर गोलियां चला नाकाबंदी तोड़ कर फरार हुए गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी को काबू करने के लिए पुलिस ने उसके भतीजे और करीबी साथियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिंदी की शह पर चल रहे नशा तस्करी, हथियार सप्लाई के साथ सट्टेबाजी करने वाले पांच आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने हथियारों का जखीरा और लाखों की नकदी बरामद की है। जिंदी के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद चार अन्य को कड़ी से कड़ी जोड़कर पकड़ा गया है। आरोपियों से पुलिस ने 525 ग्राम हेरोइन, 12 बोर की डबल बैरल गन, चार पिस्तौल, करीब 16 लाख की नकदी और दो अटैचियां मिली हैं, जिसमें मैच पर सट्टा लगाने का पूरा सिस्टम फिट किया है। एक अटैची में फोन तो दूसरी में आरोपियों ने चार्जर फिट किए थे और धड़ल्ले से अपना काराेबार कर रहे थे। पुलिस ने गैंगस्टर जिंदी के भतीजे इंद्रा कालोनी में रहने वाले मनिंदरजीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार कर 12 बोर की डबल बैरल गन और 18 कारतूस बरामद किए हैं। गांव कनीजा रोड निवासी अखिल सभ्रवाल उर्फ प्रिंस, बाल सिंह नगर निवासी गौरव डंग, इंद्रा कालोनी निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ छोटू मूसा और गोल्डन एवेन्यू कालोनी निवासी परमजीत सिंह पम्मा के खिलाफ महानगर के अलग अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। सभी को गैंगस्टर जिंदी ही ऑपरेट कर रहा था। वह जिंदी के कहने पर अवैध कारोबार कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गैंगस्टर जिंदी ने कुछ समय पहले पुलिस पर गोलियां चलाई थीं और नाका तोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद से हाथ नहीं आया है। खुद सरेआम कुछ नहीं कर पा रहा है तो आरोपी अपने भतीजे और दूसरे साथियों के जरिये अवैध कारोबार कर रहा है। जिसमें नशा तस्करी से लेकर हथियारों की सप्लाई और मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने का कारोबार शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एडीसीपी-4 तुषार गुप्ता की अगुवाई में सीआईए वन इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को सूचना मिली कि आरोपी जिंदी के भतीजे के पास भी अवैध हथियार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से डबल बैरल गन बरामद की है। जबकि अखिल सभ्रवाल से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल 32 बोर, छह कारतूस, 260 ग्राम हेरोइन के साथ साथ 11 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी को थाना डिविजन चार के इलाके से गिरफ्तार किया है। उस पर पहले भी नशा तस्करी और चोरी के केस दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से आकर जिंदी के संपर्क में है। पुलिस ने आरोपी गौरव डंग और सुखविंदर से भी दो देसी पिस्तौल 32 बोर के छह कारतूस के साथ 265 ग्राम हेरोइन और एक लाख दस हजार की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। जबकि परमजीत सिंह पम्मा से पुलिस ने दो अटैचियां बरामद की हैं। जिसमें आरोपियों ने मैचों पर सट्टा लगाने का पूरा सैटअप तैयार कर रखा था। आरोपियों ने एक अटैची में फोन और दूसरी में चार्जर लगाकर पूरी एक्सचेंज ही तैयार कर रखी थी। आरोपी से पुलिस ने चार लाख की नकदी भी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी जिंदी छिपकर इनके जरिये अवैध धंधे को अंजाम दे रहा है। पुलिस आज नहीं तो कल जिंदी को गिरफ्तार कर लेगी। टीमें आरोपी जिंदी की तलाश में जुटी हैं। आरोपी अपने भतीजे और बाकी साथियों के जरिये ही सारा कारोबार कर पैसे कमाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed