{"_id":"62e4119cc5bbab796f2d0423","slug":"argument-between-minister-anil-vij-and-senior-ias-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Cabinet Meeting: बैठक में गर्माया माहौल, अनिल विज की वरिष्ठ IAS से फिर कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Cabinet Meeting: बैठक में गर्माया माहौल, अनिल विज की वरिष्ठ IAS से फिर कहासुनी
Fri, 29 Jul 2022 10:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:32 PM IST
सार
देवेंद्र सिंह ने अपने विभागों के तीन एजेंडा को बैठक के दौरान ही चर्चा के लिए रखा था, जबकि मंत्रिमंडल को अध्ययन के लिए ये पहले भेजे जाने चाहिए थे। विज ने इसका तीखा विरोध किया था। एजेंडा को पहले भेजने का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को माहौल गरम रहा। शहरी संपदा विभाग से जुड़े मामलों को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ वरिष्ठ आईएएस देवेंद्र सिंह की कहासुनी हो गई। बैठक में विभाग की ओर से लाए गए प्रस्तावों पर अनिल विज ने आपत्ति जताई, जिसका देवेंद्र सिंह ने तल्ख लहजे में जवाब दिया। विज इस पर उखड़ गए और उन्होंने शहरी संपदा, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अधूरे एजेंडा को निरस्त करने की मांग रख दी। जिस पर तीन एजेंडा फिर वापस लिए गए।
विज्ञापन
यह एजेंडा शहरी निकायों में दो फीसदी टैक्स वसूलने, साइबर पार्क इत्यादि की स्थापना से जुड़े हुए थे। 21 जून को हुई मंत्रिमंडल बैठक में भी विज और देवेंद्र के बीच नोकझोंक हुई थी। देवेंद्र सिंह ने अपने विभागों के तीन एजेंडा को बैठक के दौरान ही चर्चा के लिए रखा था, जबकि मंत्रिमंडल को अध्ययन के लिए ये पहले भेजे जाने चाहिए थे। विज ने इसका तीखा विरोध किया था। एजेंडा को पहले भेजने का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी समर्थन कर चुके हैं।
विज्ञापन